28.5c India
Breaking News:

Most Popular

image
01 Jul, 2022 by Ardh Sainik News

द्रौपदी मुर्मू को मिला सुखबीर सिंह बादल का साथ, राष्ट्रपति चुनाव में शिरोमणि अकाली दल देगा समर्थन

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थक दलों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल ने इस बात का ऐलान कर दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी के नाम का ऐलान होने के बाद से विभिन्न गैर राजग दलों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। बता दें कि जहां एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। वहीं विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू के नाम ऐलान के बाद से ही विभिन्न गैर राजग दल उन्हें समर्थन देने लगे हैं। ओडिशा से बीजेडी और आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस ने पहले ही मुर्मू को समर्थन का ऐलान कर दिया था। ओडिशा के सीएम और बीजेडी के मुखिया नवीन पटनायक ने अपने सभी विधायकों से कहा था कि वह पार्टी लाइन से इतर हटकर मुर्मू को अपना समर्थन दें। सिर्फ इतना ही नहीं, नवीन पटनायक ने उन्हें राज्य की बेटी कहकर भी संबोधित किया था। बता दें कि मुर्मू मूलरूप से ओडिशा की ही रहने वाली हैं।